13 अक्टूबर 2019 - 14:09
पुतीन का बड़ा एलानः वह मिसाइल बनाएगें जिसे दुनिया में कोई रोक नहीं पाएगा!

रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश एेसे मिसाइल बना रहा है जिसे कोई भी एन्टी मिसाइल सिस्टम नहीं रोक पाएगा।

रूसी राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन ने एक इन्टरव्यू में कहा है कि  रूस हमला करने के लिए एेसे मिसाइल बना रहा है जो दुनिया के हर एन्टी मिसाइल सिस्टम को चकमा देने की योग्यता रखता है। 

उन्होंने अलअरबिया , स्काई न्यूज़ और रशा टूडे के साथ एक बातचीत में कहा कि हम इस प्रकार के मिसाइलों पर काम करेंगे जो निश्चित रूप से हर प्रकार के एन्टी मिसाइल सिस्टम को परास्त कर देगा, हम यह काम करके रहेंगे। 

पुतीन, 24 अक्तूबर को सऊदी अरब की यात्रा करने वाले हैं। इस यात्रा में कार्यक्रमानुसार पुतीन सऊदी नरेश " सलमान बिन अब्दुल अज़ीज" और इस देश के क्राउन प्रिंस" मुहम्मद बिन सलमान" से भेंटवार्ता करेंगे। 

पिछले गुरुवार को क्रिमलिन हाउस के प्रभारी ने बताया था कि तीस समझौतों को तैयार कर लिया गया है और उन पर राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन की सऊदी यात्रा के दौरान हस्ताक्षर होंगे। 

इसी प्रकार कार्यक्रमानुसार पुतीन रियाज़ की अपनी पहली यात्रा में रूस- सऊदी आर्थिक परिषद में भी शामिल होंगे।